Posts

Showing posts with the label inspiration

जीवन नाम हे उसका...

Image
लम्हों को तोड़ जोड़ कर ले आए हे हम, उसे इस मुकाम तक खींच लाए हे हम... रास्तों को ढूंढते हुए, खुद को घसीट लाए हे हम, अंधेरा सा छाया हे चारो ओर, फिर भी रोशनी की जिद पर आए हे हम... चलते रहना अविरत नियम हे जिसका, पहुंचना हे जहां मुकाम हे उसका, चलना हे हमे भी साथ उसके, हाथों में सबकी लगाम हे जिसके... दिखता हे वहीं से अपना लेखा जोखा, क्या जोड़ा , क्या घटाया, क्या रखा, बना लो उसी को पहचान अपनी, जिससे हमे हिम्मत हे सिखनी... हर जगह नाम बदनाम हे जिसका, बस समज लो जीवन नाम हे उसका... जीवन नाम हे उसका...

चरैवेति चरैवेति, बस यही हमारा नारा हे...

Image
चरैवेति चरैवेति, अब यही हमारा नारा हे, रख सोच पक्की और चलता चल, देख वो कल हमारा हे.... तू ही नेता, तू ही विजेता, हर युवा में शक्ति जगाता हे, चलता चल, चलता चल, ये विश्व का कल हमारा हे.... आए आंधी, आए विपदा, भले टकराए तूफान से, कोई हमारा क्या बिगाड़े, जब हो इरादे चट्टान से... तू ही मित्र, तू ही चित्र, संघर्ष हमारा चरित्र हे, पूछ रहा ये देश मेरा, क्या इस मिट्टी में अब भी वो जान हे.....

ये देश मेरा चट्टान सा...

Image
लड़ता रहा, अपनी आन को, झेलता रहा, तूफान को, न मिटा कभी, न झुका कभी, ये देश मेरा चट्टान सा.... आए कई मुगल यहाँ, बिलबिलाए अंग्रेज जहां, लड़ता रहा इंसान सा, ये देश मेरा चट्टान सा.... हिंदू बने, मुसलमान बने, बने ईसाई सिक्ख जहा, जब आई मुसीबत आन पर, फिर खड़ा ये देश मेरा चट्टान सा.... आए कई ललकारने, मेरी मां की हिम्मत मारने, न हिला सके, न मिटा सके, ये देश मेरा चट्टान सा... कुछ बात हे इसकी आन में, न हुई कमी कुछ शान में, मेरी भारत मां के सम्मान सा, ये देश मेरा चट्टान सा... ।। भारत माता की जय।।